कोट खालसा… पार्क की फिटनेस मशीनों में लगा जंग

अमृतसर| कोट खालसा पार्क में लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई ओपन जिम और फिटनेस मशीनें रखरखाव के अभाव में धीरे-धीरे खराब होती जा रही हैं। कई मशीनों पर जंग लग चुका है, जबकि कुछ के पुर्जे ढीले या टूट चुके हैं। सुबह-शाम व्यायाम करने आने वाले युवक, बुजुर्ग और महिलाएं इन मशीनों का सही उपयोग नहीं कर पा रहे। जंग लगी लोहे की सतह से चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि मशीनों की तुरंत मरम्मत करवाई जाए और नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए, ताकि पार्क की सुविधाएं सुरक्षित और उपयोगी बनी रहें। – सुनील खन्ना निवासी कोट खालसा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *