कोडरमा जिले के मरकच्चो स्थित संत मौरियो स्कूल में वज्रपात की घटना सामने आई है। आज 11:30 बजे के करीब स्कूल में पढ़ाई के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इस घटना में अलग-अलग कक्षाओं की 9 छात्राएं बेहोश हो गईं। सभी छात्राएं खतरे से बाहर स्कूल के शिक्षकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी छात्राओं को स्कूल की वैन से मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सा पदाधिकारी प्रदीप बैठा के अनुसार सभी छात्राएं अब खतरे से बाहर हैं। स्कूल में नहीं लगा है तड़ित चालक प्रखंड के बीपीओ प्रभुदेव यादव ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर छात्राओं का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि स्कूल में वज्रपात से बचाव के लिए तड़ित चालक यंत्र नहीं लगा था। स्कूल का बुनियादी ढांचा भी नियमों के अनुरूप नहीं है। इस मामले में स्कूल संचालक के खिलाफ जिला स्तरीय कमेटी में शिकायत की जाएगी। ———————————– मौसम की इस खबर को पढ़ें… झारखंड के 18 जिलों में आज बारिश के आसार:आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना; 40 km/h की रफ्तार से चलेगी हवा, अलर्ट जारी झारखंड का मौसम फिर बदल गया है। राजधानी रांची सहित झारखंड के मध्य हिस्से, उत्तर-पश्चिमी हिस्से और दक्षिणी हिस्से में मंगलवार की दोपहर के बाद से ही मौसम बदला है। मंगलवार को गढ़वा, लातेहार और पश्चिम सिंहभूम जैसे जिलों में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी थी, लेकिन हल्के गरज के साथ ही मौसम सामान्य हो गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…


