कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना कानिकेंद जंगल के पास हुई, जहां एक हाईवा ने एक टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सब्जी लादकर गिरिडीह जा रहा था टेम्पो मिली जानकारी के अनुसार, टेम्पो डोमचांच से सब्जी लोड कर गिरिडीह जिले के घोड़थम्भा की ओर जा रहा था। इसी दौरान नवलशाही थाना क्षेत्र के कानिकेंद जंगल के पास तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो में बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी चार सवार घायल हो गए। मृतका की पहचान फुलवरिया निवासी के रूप में हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान फुलवरिया गांव निवासी 40 वर्षीय सुमा देवी के रूप में हुई है। वह छोटन साव की पत्नी थीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर नवलशाही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को त्वरित इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा। चारों घायल लोग एक ही गांव के हादसे में घायल हुए सभी चारों लोग भी फुलवरिया गांव के ही निवासी हैं। इनमें 60 वर्षीय प्रीतम मेहता (पिता- स्व. बाबूलाल मेहता), 30 वर्षीय पुरण कुमार मेहता (पिता- लालू मेहता), 65 वर्षीय लालू मेहता (पिता- भेखलाल मेहता) और 14 वर्षीय कृष्णा साव (पिता- छोटन साव) शामिल हैं। सभी की हालत गंभीर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जब्त किए दोनों वाहन घटना की जानकारी मिलते ही नवलशाही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो और हाईवा दोनों को जब्त कर थाना परिसर ले आया है। वहीं, हादसे के कारण कुछ समय के लिए कोडरमा-गिरिडीह रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सदर अस्पताल में चल रहा इलाज घायल सभी चारों लोगों का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हाईवा चालक की तलाश की जा रही है, जो घटना के बाद फरार हो गया। परिजनों में मचा कोहराम हादसे की सूचना मिलते ही मृतका और घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।


