कोडरमा में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:25 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

झारखंड के कोडरमा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। डोमचांच थाना क्षेत्र के नीरू पहाड़ी के पास कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग पर यह घटना हुई। मृतक की पहचान मथाडीह निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई, जो अशोक राम के पुत्र थे। घटना उस समय हुई, जब आनंद कुमार अपनी बाइक से कोडरमा से डोमचांच की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया। आनंद कुमार एक प्रवासी मजदूर थे, जो दूसरे शहर में काम करते थे और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *