कोडरमा में ऑटो-पिकअप में सीधी टक्कर; 2 की मौत:7 लोग गंभीर रूप से घायल, सभी सदर अस्पताल में भर्ती

कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जमुआ मेन रोड के लोकाई तालाब के पास सुबह करीब 6:30 बजे ऑटो और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में 2 लोगों की मौत जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार झुमरीतिलैया के नरेश नगर से 7 लोग एक ऑटो पर सवार होकर डोमचांच की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में लोकई तालाब के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो पर सवार चालक समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कोडरमा थाना पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मृत घोषित किया कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के नरेशनगर निवासी 35 वर्षीय मुकेश कुमार और 36 वर्षीय चंदा देवी पति रवि भुईयां के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान नरेशनगर झुमरी तिलैया निवासी 28 वर्षीय शिला देवी पति मुकेश भुइयां, 35 वर्षीय मीना देवी पति मनोज भुइयां, 32 वर्षीय मन्नू कुमार भुइयां पिता लिटारी भुइयां, 36 वर्षीय मूंदकी देवी पति अर्जुन भुईयां, 35 वर्षीय अनीता देवी पति दिलीप भुईयां, 30 वर्षीय सुगनी देवी पति रॉकी भुइयां और 32 वर्षीय गुड्डी देवी पति मन्नू कुमार भुइयां के रूप में हुई है। कूड़ा-कचरा उठाने का करते हैं काम मिली जानकारी के अनुसार सभी शहर के अलग-अलग हिस्से में कभी काम करते हैं तो कभी कचरा चुनने का काम करते हैं। आज भी सभी सुबह में ऑटो में सवार होकर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कूड़ा-कचड़ा और कबाड़ी चुनने के लिए निकले थे। इधर घटना के पश्चात पुलिस दोनों वाहनों को थाना ले आई है। ——————————— इसे भी पढ़ें…. तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आया बुजुर्ग:108 एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे लोग, ई-रिक्शा से अस्पताल ले जाने के दौरान मौत कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडाडीह पावरहाउस चौक के समीप हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय बालेश्वर साव सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक (जेएच 12 आर 4951) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक सवार बाइक छोड़ कर फरार हो गया। बुजुर्ग की अस्पताल जाते मौत हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *