कोडरमा में कुएं से मिली बुजुर्ग की लाश:मधुमक्खी के हमले से बचने के चक्कर में कुएं में गिरे, ताड़ी बेचने का करते थे काम

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंजिया (मदनगुंडी) गांव के एक कुएं से बुधवार को एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव निवासी हरिंद्र पासी (65 वर्ष), पिता स्व. बंधन पासी के रूप में की गई है। वह मंगलवार शाम से ही घर से लापता थे। परिजनों ने रातभर उन्हें खोजने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कुआं नहाने गए युवकों ने देखी बॉडी बुधवार सुबह गांव के कुछ युवक जब नहाने के लिए कुएं की ओर गए तो उन्होंने पानी में एक शव को तैरते देखा। युवकों ने तुरंत गांववालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और मामले की जानकारी चंदवारा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ताड़ी बेचने का करता था काम स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक हरिंद्र पासी कुएं के बगल में ही ताड़ी बेचने का काम करता था। वहीं पर एक बड़ा मधुमक्खी का छत्ता भी है। ग्रामीणों को आशंका है कि मधुमक्खियों के हमले से बचने के चक्कर में वह कुएं में गिर गया होगा, जिससे उनकी मौत हो गई। गांववालों ने यह भी बताया कि इसी स्थान पर मधुमक्खी के हमले की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। दो लोगों की मौत पूर्व में भी मधुमक्खी के हमले से बचने की कोशिश में हो चुकी है। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त स्थान से मधुमक्खियों के छत्ते को हटाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *