कोडरमा में ट्रक ने कार में मारी टक्कर:कोडरमा सदर अस्पताल के डॉक्टर की गाड़ी का टक्कर, ट्रक चालक हुआ फरार

तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चाराडीह के समीप एक ट्रक चालक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक बाल-बाल बचा। कार चला रहे डॉ परिमल तारा सदर अस्पताल कोडरमा में कार्यरत हैं। वे अपनी ड्यूटी के लिए सदर अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच चाराडीह के समीप एक ट्रक (जे एक 10 बीएस 0280) ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे कार (जे एच 12 पी 2814) क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक छोड़ फरार हुआ चालक इधर मौका पाकर ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार व ट्रक दोनों ही कोडरमा की ओर जा रही थी, लेकिन ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने कार में धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार वापस से दूसरी दिशा में मुड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस फिलहाल क्रेन मंगवाकर ट्रक को किनारे कर जाम खुलवाया। वहीं ट्रक मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *