कोडरमा में दलित महिलाओं और पुरुषों पर जानलेवा हमला:बाजार समिति प्रांगण में ले जाकर बेरहमी से पीटा, 7 घायल; आरोपी फरार

झारखंड के कोडरमा जिले में दबंगों की दरिंदगी का मामला सामने आया है। तिलैया थाना क्षेत्र की कृषि बाजार समिति में शराब और गांजे के नशे में धुत कुछ युवकों ने दलित महिलाओं और पुरुषों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित महिलाओं के अनुसार, सोनू यादव, कैलाश यादव, चंदन साव, बबलू साव, पंकज यादव और बैजू यादव उनके घर के पीछे रहते हैं। जब महिलाएं शौच के लिए जातीं, तो ये लोग नशे की हालत में उनकी ताक-झांक करते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दलित परिवारों को घर से खींचकर बाजार समिति प्रांगण में ले जाकर बेरहमी से पीटा। घटना में गंगा डोम (55), छोटू राम (25), विनय राम (50), रूबी देवी (23), सोनी देवी (35), बब्लू डोम (26) और छोटेलाल (50) घायल हुए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया है। तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *