कोडरमा में नाबालिग से छेड़छाड़:बच्ची की मां को देख भागा आरोपी, दो बच्चों का पिता है; थाना पहुंचा मामला

तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर छेड़छाड़ करने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह घर-घर जाकर साफ-सफाई का काम करती है। मेरी 12 वर्षीय बच्ची जब मुझसे इस दौरान मिलने आती है तो भाडोडीह निवासी बल्लू जो पेशे से टायर का पंक्चर बनाता है, वह उसे छेड़ता है। गंदे-गंदे इशारे करता रहता है। गुरुवार को मैंने बल्लू को अपनी बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते अपनी आंखों से देख लिया। जब तक मैं उसे पकड़ पाती, वह भाग गया। बल्लू शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। वह अपनी नानी के यहां रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *