कोडरमा में मंईयां सम्मान योजना की लाभ ले रहीं 1880 महिलाओं के नाम हटे, 43 हजार नामों पर चल रही जांच

भास्कर न्यूज | कोडरमा जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े के मामले सामने आए हैं। जिला स्तर पर लाभुकों का सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक की जांच में 1880 महिलाओं के नाम लाभुकों की सूची से हटा दिए गए हैं। 43366 लाभुकों को गड़बड़ियों के कारण फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। इनकी जांच जारी है। जांच में 505 लाभुक 50 वर्ष से अधिक उम्र के पाए गए। योजना के तहत लाभुक की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 1036 लाभुक पहले से विधवा या दिव्यांग पेंशन का लाभ ले रहे थे, फिर भी उन्होंने इस योजना के तहत आवेदन किया। कुछ लाभुक विभिन्न विभागों में अनुबंध पर कार्यरत पाए गए, जबकि ऐसे लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए। इनमें सेविका, सहायिका और पारा टीचर भी शामिल हैं। कुछ लाभुक आयकर दाता हैं और उनका पीएफ भी कट रहा है। कई लाभुकों के खाते आधार से नहीं जुड़े हैं, इसलिए उन्हें होल्ड पर रखा गया है। मार्च तक सर्वजन पेंशन योजना के तहत भुगतान राज्य स्तर से संचालित सर्वजन पेंशन योजना के तहत वृद्ध, विधवा, दिव्यांग, एचआईवी पीड़ित और आदिम जनजाति के लाभुकों के खाते में मार्च तक की राशि भेजी जा चुकी है। केंद्र सरकार की वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजना के लाभुकों को दिसंबर तक की राशि दी गई है। वहीं 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सर्वजन पेंशन योजना के तहत आवेदन करने की सलाह दी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *