कोडरमा में व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर साइबर ठगी:बैंक कर्मी बनकर लोन की किस्त कम करने का झांसा, खाते से 1.41 लाख रुपए गायब

कोडरमा में साइबर ठगों ने एक नए तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद निवासी मोहम्मद मोबिन आलम के साथ लाखों की ठगी हुई है। साप्ताहिक किस्त को मासिक किस्त में बदल देंगे घटना 17 अप्रैल की है। साइबर अपराधियों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए मोबिन को फोन किया। उन्होंने मोबिन के मौजूदा बैंक लोन की जानकारी दी। अपराधियों ने कहा कि वे उनकी साप्ताहिक किस्त को मासिक किस्त में बदल देंगे। धोखे से मोबिन का स्क्रीन शेयर करवा लिया 18 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे ठगों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर लोन की प्रक्रिया पूरी करने का झांसा दिया। कॉल के दौरान उन्होंने धोखे से मोबिन का स्क्रीन शेयर करवा लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 1 लाख 41 हजार 527 रुपए निकाल लिए। पैसे निकलते ही अपराधियों ने फोन काट दिया। कुछ देर बाद जब मोबिन को पता चला कि उनके खाते से पैसे गायब हो गए हैं, तो वे तुरंत थाने पहुंचे। शनिवार को उन्होंने कोडरमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *