कोडरमा में हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर:महिला की मौत, पति रिम्स रेफर, मैयत में शामिल होने जा रहा था दंपती

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हाइवा और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। उसके पति को रांची रिम्स रेफर किया गया है। मृतका की पहचान बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर निवासी सफिदान खातून (45) के रूप में हुई। घायल पति मो. अनवर (55) हैं। दंपती अपनी बाइक से करियातपुर से चंदवारा के ढाब भटबीघा गांव जा रहे थे। वे एक मैयत में शामिल होने वाले थे। थाम-चंदवारा मार्ग पर लगे जाम को पुलिस ने हटवाया थाम के पास एक हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सफिदान खातून की मौके पर ही मौत हो गई। मो. अनवर को पहले सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। बाद में उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद थाम-चंदवारा मार्ग पर लगे जाम को पुलिस ने हटवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बोलेरो पलटने से युवती गंभीर रूप से घायल
इधर, तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महतो अहरा के पास सोमवार को एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार एक युवती व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत झरखी बिशुनपुर के रहने वाले 10 लोग बोलेरो से एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महतो अहरा के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें लक्ष्मी कुमारी (12) और अनिल कुमार (28) घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। जहां लक्ष्मी कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं, अनिल कुमार का कोडरमा के सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *