कोडरमा| राजागढ़ में चैती नवरात्र का इतिहास करीब 300 वर्ष पुराना है, यहां राजा के अस्त्र शस्त्र की होती है पूजा कोडरमा राजागढ़ में चैती नवरात्र का इतिहास करीब 300 वर्ष पुराना है। यहां राजा के द्वारा शुरू किए गए चैती नवरात्र का आज उनके वंशजो द्वारा निर्वहन किया जा रहा है। यहां नवरात्र पर राजा के अस्त्र शस्त्र की विशेष पूजा की जाती है। राजागढ़ में सर्वप्रथम राजा बाग सिंह के द्वारा चैती नवरात्र की शुरूआत की गई थी। जिसके बाद उनके वंशज दीप नारायण सिंह, दिग्विजय शाही, कल्याण शाही, रेवल शाही, दशरथ शाही के द्वारा पूजा अर्चना की जाती रही। वर्तमान में दशरथ शाही के पुत्र कृष्णा शाही व विजय शाही के द्वारा पूजा कराई जाती है। राजागढ़ के बंदूक(हुंकारमल) व फरसा की पूजा होती है। साथ ही माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है।