कोतमा काॅलेज में पेयजल नहीं
कोतमा। नगर में संचालित शासकीय महाराजा मार्तंड विद्यालय में इन दिनों चल रही विभिन्न संकायों की परीक्षा के दौरान कमरों में बंद पंखे एवं पानी की कमी के कारण परीक्षार्थी खासे परेशान हो रहे हैं। जिसको लेकर कॉलेज प्रबंधन के पास शिकायत की गई है। बताया जाता है कि महाविद्यालय में इन दोनों 3 शिफ्टों में 600 से ज्यादा छात्र-छात्राओं के द्वारा बीए, बीकॉम, बीएससी की अलग-अलग परीक्षाएं चल रही हैं। महाविद्यालय में संचालित परीक्षा हॉल में लगे पंखे बंद होने से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है। पड़ रही तेज गर्मी के कारण कुछ छात्राओं के स्वास्थ्य बिगड़ने की बात सामने आ रही हैं। छात्रों के तबीयत बिगड़ने के बाद शिकायत एवं नाराजगी व्यक्त करने पर प्रभारी प्राचार्य विनय कुमार सोनवानी के द्वारा परीक्षा सत्र के दौरान ही मैकेनिक को बुलाकर पंखे व बिजली सुधार करवाए गए, जिससे परीक्षा में डिस्टर्ब हुआ।
इनका कहना है
पंखे बंद रहने पर इलेक्ट्रिशियन के माध्यम से सुधार कराया गया है।
व्ही के सोनवानी प्रभारी प्राचार्य महाविद्यालय कोतमा


