कोतमा पंचायती मंदिर के व्यापारी रोड़ जाम से परेशान
कोतमा। नगर में दिनभर जाम का लगना आम बात हो गई है छोटे, बड़े व्यापारियों द्वारा सड़कों पर दुकान एवं वाहन मालिकों के द्वारा बीच सड़क एवं खड़ी की गई गाड़ियों के कारण नगर के प्रमुख मार्गो में दिनभर जाम के हालात निर्मित होते हैं आलम यह हो गया है कि हर 10 मिनट के अंदर कुछ चिन्हित जगह पर जाम लगना आम बात हो गई है। जिसमें मुख्य रूप से स्टेशन चैक के समीप पंचायती मंदिर के सामने सड़कों तक फैली दुकान व बीच सड़क पर खड़े दो पहिया वाहनों के कारण दिनभर जाम के बदतर हालात बने रहते हैं सबसे ज्यादा परेशानी मंदिर आने वाली महिला श्रद्धालुओं को होती है। गेट के सामने ही वाहन खड़े होने से वृद्ध महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है कई बार उक्त मामले में नगर पालिका प्रशासन एवं यातायात पुलिस से मांग की गई उसके बाद भी कोई कार्यवाही नजर नहीं आ रही है। बढ़ते जाम को लेकर नगर के ही व्यापारियों द्वारा अब कोतमा बाजार में नियमित यातायात पुलिस कर्मियों की मांग की जाने लगी है। बर्तन व्यापारी ऋषि ताम्रकार ने पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान से मांग की है कि कोतमा अति व्यस्ततम बाजार माना जाता है। आए दिन नगर में शाम को प्रमुख मार्गो में भीड-भाड़ के कारण यातायात प्रभावित हो जाता है। जिससे नागरिकों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऋषि ताम्रकार ने बताया कि नगर स्टेशन चैक, गांधी चैक, आजाद चैक, मुखर्जी चैक, पंचायती मंदिर देवी जी रोड, पुराना रेलवे फाटक चैराहा, पुराना अस्पताल मार्ग, सब्जी मंडी मार्ग, पुराना स्टेट बैंक चैक, पुराना वीडियो मोड सहित कई प्रमुख मार्गो पर यातायात अवरोध हो जाता है। बढ़ते यातायात एवं रोड पर कब्जा करने वाले व्यापारी एवं वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही के साथ यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए। आमजनता को जाम से निजात मिल सके।


