कोतमा पुलिस ने  सूदखोर के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई , आरोपी  गिरफ्तार

कोतमा पुलिस ने  सूदखोर के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई , आरोपी  गिरफ्तार

कोतमा। क्षेत्र में काफी दिनो से सूदखोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिस में अधिक ब्याज दरो पर जरूरत मंदो को ब्याज में पैसा देकर उनका शोषण किया जा रहा था उक्त शिकायतों के प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक   मोती उर्र रहमान के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर सूदखोरो के संभावित स्थानो पर पुलिस के व्दारा दबिश दी गई जिसमें फरियादी बृजलाल केवट पिता फत्तेलाल केवट उम्र 53 वर्ष निवासी गोविन्दा कालोनी आमाडाड़ कोतमा की रिपोर्ट पर अनावेदक मोहम्मद मुस्तान के विरूद्ध इस आशय़ की शिकायत प्राप्त हुई कि 50000 रूपये की उधारी देने पर 20 प्रतिशत मासिक ब्याज की दर पर पैसा उधार दिया गया था समय पर ब्याज  की राशि समय पर न दे पाने के कारण मोह. मुस्ताक के द्वारा घर पर आकर मारपीट ,जान से मारने की धमकी आये दिन देता था  मेरे अलावा अन्य लोगों के भी पासबुक ,आधार कार्ड ,वेतन स्लीप मुस्ताक ने अपने पास रखा है शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर से अप.क्र. 182/25 धारा  318(4),308(5) बी.एन.एस.एवं 3,4 म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधि0 कायम कर मौके से पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के घर ग्राम लहसुई गांव में  दबिश की कार्यवाही की गई तो आरोपी मोहम्मद मुस्ताक खान पिता इकबाल अहमद के घर कब्जे से आवेदन सहित 09 अदद बैंक पासबुक ,19 अदद हस्ताक्षर युक्त चेक ,02 अदद बिना हस्ताक्षर युक्त चेक बुक ,मृत्यु प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड ,कोल माइंस कर्मचारी की वेतन स्लीप साथ ही 3,18,940 रुपये नकद जब्त किया जाकर आरोपी मोहम्मद मुस्ताक खान पिता इकबाल अहमद उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम लहसुई गांव कोतमा को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया जाता है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *