कोतमा में जैन समाज के द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर

कोतमा में जैन समाज के द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर
कोतमा।
नगर के जैन समाज द्वारा कोतमा एवं उसके आसपास के 120 नेत्र रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन हेतु मंगलवार को दो बस एवं एंबुलेंस के माध्यम से चित्रकूट के लिए रवाना किया गया ।समाज के राजेश जैन एवं नीरव जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व के अक्टूबर माह में लगाए गए निशुल्क कैंप के दौरान 120 आंख के मरीजो को चिन्हित किया गया था। जिनको आज बस, एंबुलेंस व स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ कोतमा से चित्रकूट के लिए जैन मंदिर से रवाना किया गया। सभी मरीजों को कंबल एवं भोजन की व्यवस्था भी प्रदान किया गया। चित्रकूट में रहने की भी व्यवस्था की गई है। ऑपरेशन के 2 दिनों तक वहां पर डॉक्टरों की देखरेख में रखें जाने के बाद सकुशल वापसी भी कराई जाएगी। ऑपरेशन जाने वालों में कोतमा नगर व उसके आसपास के गांव निगवानी, बेलिया बड़ी, रेउसा, मनमारी, सारंगढ़, गोंहांनडा सहित आसपास गांव के नेत्र रोगी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *