कोतवाली परिसर में शराबी युवक ने किया हंगामा:पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की; शिकायत करने पहुंचा था

सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली परिसर में बुधवार देर रात एक शराबी युवक ने हंगामा किया। युवक ने थाना परिसर के अंदर पुलिसकर्मियों से बहस की और गाली-गलौज की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक देर रात किसी शिकायत को लेकर बैढ़न कोतवाली पहुंचा था। वह शराब के नशे में था और अपनी बात स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। युवक पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते दिखे वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए और धक्का-मुक्की करते हुए दिख रहा है। वह चिल्ला रहा था कि उसकी रिपोर्ट दर्ज की जाए। इसके बाद वह गुस्से में थाना परिसर से बाहर निकल गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से यह पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड कर लिया था। हालांकि, अब तक युवक की पहचान और वह किस मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। युवक नशे में था, शिकायत स्पष्ट नहीं कर पाया इस मामले पर बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और अपनी बात स्पष्ट नहीं कर पा रहा था। उन्होंने कहा कि यदि युवक सही तरीके से शिकायत करेगा, तो पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *