श्रीगंगानगर| ग्रामपंचायत कोनी में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार हिंदुमलकोट थाना प्रभारी हेमलता शर्मा ने साइबर क्राइम, नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरुकता अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए अनजान लिंक से दूर रहने की अपील की। नशे के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया। सर्दी में दुर्घटनाओं से बचाव हेतु वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी हरबंस सिंह व ग्रामीण मौजूद रहे।


