कोयला ट्रांसपोर्टर की हड़ताल हुई तेज, कर रहे अच्छे कोयले की मांग

कोयला ट्रांसपोर्टर की हड़ताल हुई तेज, कर रहे अच्छे कोयले की मांग
जमुना कोतमा।
क्षेत्र का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट जिसे आमाडॉड ओ सी पी के नाम से जाना जाता है इस समय  अंदरूनी कलह का शिकार बना हुआ है।घटना बहुत ही नाटकीय ढंग की है, रोड सेल ट्रांसपोर्टर दो दिन से हड़ताल पर है ।उनको ये कहते हुए सुना जा रहा है कि हम अच्छा कोयला पाने के एवज में हमेशा की तरह संबंधित विभाग को नियमतह पेमेंट चुके है हमको फ्रेस और अच्छे ग्रेड का कोयला चाहिए। दूसरा विवाद की जड़ है लगभग 3 लाख टन सेल पत्थर मिला हुआ कोयले  का स्टॉक जो वर्षों से वहां पड़ा हुआ है ऊपर से आग लगी हुई है पहले प्रबंधन द्वारा नीलकंठ को मैनेज कर सेल पत्थर मिले कोयले के ऊपर अच्छा कोयला गिरवा कर रोड सेल में दिया जा रहा था लेकिन नीलकंठ के मना करने पर प्रबंधन मुसीबत में फंसा हुआ है प्रबंधन का कहना है कि आप लोगों को पुराने स्टॉक से ही कोयला मिलेगा इसी वजह से प्रबंधन और ट्रांसपोर्टर के बीच तकरार बढ़ता जा रहा है ट्रांसपोर्टर वहां के प्रबंधन पर जिस तरह गंभीर आरोप लगाते हुए सुने जा रहे है वो सब जांच का विषय है इसपर उच्च अधिकारियों के द्वारा जांच कराकर सच्चाई को सामने लाना कंपनी ओर देश हित में होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *