कोरबा के अपना घर सेवाश्रम में मर्डर:मानसिक रोगी ने अपने साथी की पीट-पीटकर की हत्या, दुर्ग में कर चुका है एक मर्डर

कोरबा में अपना घर सेवा आश्रम में मर्डर का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मर्डर करने वाला मानसिक तौर पर कमजोर व्यक्ति है। वो पहले भी दुर्ग में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। जानकारी के मुताबिक ​अपना घर सेवा आश्रम में सप्ताह भर पहले आरोपी सोमेश्वर ने विद्यासागर नाम के व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की थी। इस घटना में विद्यासागर गंभीर रूप से घायल हो गया था। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक भी मानसिक तौर पर कमजोर था। मार्च 2024 से दोनों आश्रम में रह रहे थे।​​​​​​​ यहीं उनका इलाज भी चल रहा था। ​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *