कोरबा डीएसपीएम प्लांट में निकला जहरीला कोबरा…VIDEO:कर्मचारियों ने टीम को दी सूचना, स्नेक कैचर ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

कोरबा में शनिवार दोपहर डीएसपीएम प्लांट के अंदर एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सांप फन फैलाए हुए था, जिसे देखकर वहां काम कर रहे लोग सतर्क हो गए। लोगों ने सांप से छेड़छाड़ करने के बजाय तुरंत RCRS (रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी) की टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य महेश्वर के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान आसपास मौजूद कर्मचारियों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखी। यह भी बताया गया है कि इस प्लांट में पहले भी जहरीले सांप देखे जा चुके हैं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने RCRS टीम के कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि यह संस्था न केवल खतरनाक सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करती है, बल्कि उन्हें बिना नुकसान पहुंचाए जंगल में छोड़ती है। साथ ही, लोगों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक भी करती है, जिससे सांपों को अनावश्यक रूप से मारे जाने से बचाया जा सके। RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। पहले डर या अज्ञानता के कारण सांपों को मार दिया जाता था, लेकिन अब लोग रेस्क्यू टीम को सूचना देते हैं और उनके आने तक सांप पर नजर रखते हैं। उन्होंने डीएसपीएम प्लांट के कर्मचारियों के धैर्य और समझदारी की भी सराहना की, जिससे रेस्क्यू सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सका। रेस्क्यू के बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *