कोरबा में नाबालिग का अपहरण कर रेप का मामला सामने आया है। आरोपी सुंदर सिंह मिंज ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 29 जनवरी 2025 की है। आरोपी गौरेला पेंड्रा का रहने वाला है, वह मोबाइल पर 16 साल की लड़की से बात करता था और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। कई दिनों तक घुमाता रहा फिर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता को कई गांवों में घुमाता रहा आरोपी पुलिस के मुताबिक, आरोपी पीड़िता को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर पहले ग्राम दुबछोला थाना खड़गवां, फिर ग्राम परला जिला कोरबा और लखनपुर जिला सरगुजा ले गया। इस दौरान उसने कई बार पीड़िता से रेप किया। परिजनों ने कराई शिकायत परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी 29 जनवरी की सुबह सोनहत बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर जांच शुरू की। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज एसपी रवि कुमार कुर्रे, एएसपी पंकज कुमार पटेल और एसडीओपी राजेश साहू के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सायबर सेल की मदद से लड़की को कोरबा जिले के बांगो क्षेत्र से बरामद किया।आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस मामले में थाना प्रभारी सोनहत हेमंत अग्रवाल, उप निरीक्षक आर.पी. साहू, सउनि. इंद्रजीत सिंह, महिला आरक्षक अन्ना टोप्पो, आरक्षक शिवदयाल जगत, सागर लाल और सायबर सेल के आरक्षक शिवम सिन्हा की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


