कोरबा में गर्मी से राहत के लिए खास पहल:दीक्षा महिला समिति ने शुरू किए प्याऊ घर; नींबू-जलजीरा समेत 4 तरह का पानी मिलेगा

कोरबा में SECL श्रद्धा महिला मंडल की दीक्षा महिला समिति ने एक अनूठी पहल की है। समिति ने तीन प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक प्याऊ घर शुरू किए हैं। यहां लोगों को सादा ठंडा पानी, नींबू पानी, जलजीरा और रूह अफजा का शरबत मिलेगा। समिति की अध्यक्ष रंभा मिश्रा के नेतृत्व में यह पहल की गई है। प्याऊ घर चैतुरगढ़ पर्यटन स्थल, भारतीय स्टेट बैंक परिसर प्रगतिनगर और व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स प्रगतिनगर दीपका में खोले गए हैं। इन जगहों पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं। रंभा मिश्रा ने कहा कि उनकी समिति समाज के प्रति हमेशा जिम्मेदार रही है। गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया है। समिति आगे भी ऐसे काम करती रहेगी। कार्यक्रम में नगर पालिका दीपका के पार्षद अरुणीश तिवारी भी मौजूद थे। उन्होंने समिति के इस काम की सराहना की। पार्षद ने बताया कि इस सुविधा का फायदा बस स्टैंड में आने वाले ग्रामीणों के साथ दुकानदारों और राहगीरों को भी मिलेगा। समारोह में समिति के पदाधिकारी, सदस्य और कई स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यह पहल अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा का काम करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *