कोरबा में नशेड़ी युवकों ने की मारपीट:बाइक सवार को जमकर पीटा, खुद को पुलिस अधिकारी का भतीजा बताकर किया हंगामा

कोरबा के टीपी नगर मुख्य मार्ग पर सरेआम मारपीट की घटना सामने आई है। नशे में धुत दो कार सवार युवकों ने एक बाइक चालक को कथित तौर पर अपनी कार में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए पीटा। बताया जा रहा है कि कार सवार युवकों ने बाइक चालक को रोककर विवाद शुरू कर दिया। बात हाथापाई तक पहुंच गई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाइक चालक एक ऑटो चालक था, जो किसी काम से टीपी नगर आया था। ऑटो चालक को देखकर ऑटो संघ के पदाधिकारी और राहगीर मौके पर पहुंचे। कार सवार युवक उनसे भी उलझने लगे और हंगामा करने लगे। इस दौरान एक युवक ने खुद को पुलिस अधिकारी का भतीजा बताया, जिससे उसका ड्रामा और बढ़ गया। हंगामें का वीडियो वायरल युवकों के इस हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद कई लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया था। विवाद बढ़ता देख सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया और उनसे पूछताछ की गई। चौकी पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया, जिसके चलते किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, लोगों ने नशे में धुत कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *