कोरबा नगर निगम के सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एसपी सिद्धार्थ तिवारी को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिकायत में बताया गया है कि वायरल पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों के यौन शोषण अपराधी जेफरी एप्सटीन का सहयोगी बताया जा रहा है। ‘राव साहब’ नामक फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री मोदी की एडिट की हुई तस्वीर पोस्ट कर उन्हें एप्सटीन फाइल से जोड़ने की कोशिश की गई है। इसी तरह, ‘मलिक साहब’ नामक फेसबुक आईडी से भी एडिटेड फोटो के साथ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई है। एक अन्य फेसबुक आईडी ‘समाजवादी विचारधारा’ से बिना किसी प्रमाण के प्रधानमंत्री मोदी पर मानसी सोनी नामक महिला का शारीरिक शोषण करने और उसे गायब करने जैसा गंभीर आरोप लगाया गया है। सभापति ठाकुर ने बताया साजिश सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने शिकायत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सम्मानित नेता हैं। बिना सबूत इस तरह के आरोप लगाने से जनता में असम्मान और नाराजगी का माहौल बन रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि इन पोस्ट्स के जरिए कोरबा शहर और राज्य का सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक वातावरण बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की मांग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की तस्वीर एडिट कर झूठी खबरों में इस्तेमाल करना और अभद्र पोस्ट फैलाना भारतीय न्याय संहिता के तहत गंभीर अपराध है। उन्होंने फेसबुक इंडिया के सीईओ अजित मोहन को प्राथमिक रूप से जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी भी रहे मौजूद शिकायत के दौरान सभापति नूतनसिंह ठाकुर के साथ अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी लक्ष्मण पटेल, अशोक पाल, महेश्वर सिंह, हरिश्चंद्र भारती, दीपक साहू और उत्तम आदिले भी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच का दिया आश्वासन एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


