कोरबा में बीच सड़क चटाई बिछाकर बैठे किसान:असिंचित जमीन पर मुआवजे की मांग; 2 घंटे बाद तहसीलदार के आश्वासन पर हटे

कोरबा जिले के मुनगाडीह में किसानों ने मंगलवार सुबह मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। गांव के 18 से 20 किसान शासन की दी जा रही जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट हैं। किसानों का कहना है कि शासन उनकी जमीन को सिंचित बता रहा है, जबकि वह असिंचित है। वे असिंचित जमीन के हिसाब से मुआवजा चाहते हैं। सुबह 10 बजे किसान बिलासपुर-कटघोरा मार्ग पर पर एकत्रित हुए। उन्होंने सड़क पर चटाई बिछाई और धरने पर बैठ गए। जाम की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। तहसीलदार समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। किसान लिखित आश्वासन के 2 घंटे बाद जाम हटाया गया। दोनों तरफ लग गई थी लंबी कतारे मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश लेकर मुआवजे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खत्म हुआ। जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चार पहिया वाहन, भारी वाहन और यात्री बसें प्रभावित रहीं। उग्र आंदोलन की चेतावनी इससे पहले भी किसान चक्का जाम और प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसानों की बात ऊपर तक पहुंचाई जाएगी – प्रशासन इस मामले में प्रशासन का कहना है कि प्रभावित लोगों के द्वारा एक पिटीशन कमिश्नर कोर्ट में लगाई गई है जो विचार अधीन है। संबंधित लोग चाहते हैं कि जल संसाधन विभाग की ओर से भी इसे प्रकरण में जांच कराई जाए। लोगों को एश्योर किया गया है कि उनकी बात ऊपर तक पहुंचाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *