कोरबा में बीजेपी नेता का पुराना वीडियो वायरल:पूर्व जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस के तत्कालीन मंत्री की तारीफ की, अपनी पार्टी पर उठाए सवाल

कोरबा जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का बताया जा रहा है। वीडियो में चावलानी ने सार्वजनिक मंच से तत्कालीन कांग्रेस मंत्री जय सिंह अग्रवाल की प्रशंसा करते हुए अपनी ही पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री जय सिंह अग्रवाल का काम सुपरफास्ट रहता है, जबकि भाजपा के नेता सोने में ज्यादा समय बर्बाद करते हैं। भाजपा नेता ने कहा, भाजपा सरकार सोचती ज्यादा है वायरल वीडियो में भाजपा नेता ने कहा, आज जय सिंह भइया ने जो तोहफा दिया है। उसे मैं तोहफा कहूंगा। क्योंकि पूर्व में मैं नगर निगम में सभापति भी था। अध्यक्ष होने के नाते 15 साल हमारी सरकार भी रही। मैं एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, चार-चार बार कलेक्टर को लेकर यहां आया। लेकिन उन्हें कभी खसरा नंबर नहीं मिलता था। कभी कुछ नहीं मिलता था। काम पेंडिंग रहता था। लेकिन जय सिंह भइया ने मंत्री बनने के दो महीने के बाद ये काम किया है। यह बहुत हर्ष का विषय है। हमारे में और इनमें यही फर्क है। हमारी सरकार सोचती बहुत ज्यादा है। लेकिन जय​ सिंह भइया निर्णय जल्दी लेते हैं। निकाय चुनाव में सभापति पद की दौड़ में शामिल हैं चावलानी यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है जब अशोक चावलानी नगरीय निकाय चुनाव में सभापति पद की दौड़ में शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने वार्ड नंबर 31 फेस वन और फेस टू से चुनाव लड़ा, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी अंकित तिवारी को 21 वोटों के अंतर से हराया। इस वीडियो के वायरल होने से नगरीय निकाय के नए कर्तव्य निर्वहन के मापदंडों को लेकर नई बहस छिड़ गई है। एक भाजपा नेता द्वारा अपनी ही पार्टी की आलोचना करने वाले इस वीडियो ने स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *