कोरबा में व्यापारी सड़क हादसे में घायल:तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, हरदीबाजार में हुई घटना

कोरबा के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक व्यापारी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार, कोरबा सीतामणी मुख्य मार्ग निवासी व्यापारी गौरव अग्रवाल अपनी सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो नियो (वाहन क्रमांक CG 12 BJ 8333) चला रहे थे। वे बिलासपुर से किसी काम से लौट रहे थे। भारतमाला मुख्य मार्ग पर गुमिया के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में गौरव अग्रवाल घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई कार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हरदीबाजार थाने में पदस्थ एएसआई कृपा शंकर दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल की स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और संभवतः चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। क्षतिग्रस्त वाहन को थाने लाया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गौरव अग्रवाल को चोटें आई हैं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *