कोरबा में सरकारी जमीन पर कब्जा:रातोंरात पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा था, नगर निगम ने जारी किया नोटिस

कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-28 स्थित हेलीपैड नर्सरी (ग्रीन जोन) में शासकीय जमीन पर रातोंरात पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा था। एक कमरेनुमा प्लॉट काटकर दीवारें खड़ी की जा रही थीं। नगर निगम की नजर पड़ते ही निर्माण कार्य पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शासकीय भूमि पर कब्जा नियम खिलाफ है। हेलीपैड नर्सरी ग्रीन जोन में अवैध कब्जे को लेकर रवि शंकर जोन कार्यालय ने 7 तारीख को नोटिस जारी किया है। स्थल पर अभी भी निर्माण सामग्री और खड़ी दीवारें मौजूद हैं। आशंका है कि कब्जाधारी कभी भी यहां पूर्ण रूप से कब्जा कर सकता है। माजिक भवन के पास हो रहा कब्जा बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कब्जा किया जा रहा है, उसके पास ही एक सामाजिक भवन भी बना हुआ है, जिसका उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधि ने किया था। जानकारी के अनुसार यह निर्माण कार्य संभवतः रात के समय किया गया, ताकि किसी को भनक न लगे। वार्ड पार्षद कर चुके हैं कई बार शिकायत हेलीपैड नर्सरी में अवैध कब्जे को लेकर वार्ड पार्षद पहले भी कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं। कुछ साल पहले नगर निगम ने ग्रीन जोन में हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई की थी, लेकिन अब फिर से कब्जे की कोशिशें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने जताई चिंता स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर के बीच स्थित यह हेलीपैड नर्सरी लोगों के लिए ऑक्सीजन जोन की तरह है। यहां सुबह-शाम लोग टहलने आते हैं। लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे यहां कब्जे का खेल बढ़ता जा रहा है, जिससे हरे-भरे क्षेत्र का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। सड़क किनारे पेड़ों पर लगे पोस्टर-बैनर हेलीपैड नर्सरी के सड़क किनारे कई पेड़ों पर ऐसे बैनर-पोस्टर लगे हैं, जिनमें जमीन को प्रस्तावित बताया गया है। इस मामले में नगर निगम के संबंधित अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *