कोरबा में CSEB कर्मी के घर से चोरी का खुलासा:2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, चोरी के गहने बरामद; नए कपड़े, खाने-पीने में उड़ाए पैसे

कोरबा के सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएसईबी कॉलोनी में चोरी हुई थी। सीएसईबी कर्मी सुब्रमण्यम के घर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शिवम कश्यप (19) और अजय यादव (24) प्रमुख हैं। दोनों क्रमशः आरामशीन और जेल रोड मोहलाइन भाठा थाना कटघोरा के रहने वाले हैं। चोरों से करीब 4 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। इसमें सोने का हार, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, चांदी का लोटा, चांदी के दो नग पायल, चांदी की चेन, कांसा की थाली और पीतल का लोटा शामिल है। घटना उस समय हुई जब सुब्रमण्यम और उनकी पत्नी घर से बाहर गए हुए थे। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। इसके बाद सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। नाबालिगों ने नए कपड़े खरीदे, खाने-पीने में पैसा उड़ाया थाना प्रभारी ने टीम गठित कर जांच शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ नाबालिग नए कपड़े पहन कर खाने-पीने में पैसा उड़ा रहे हैं। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ चोरी की है। चोरी का सामान गिरवी भी रखा आरोपियों ने चोरी के बाद कुछ सामान गिरवी भी रखा था। जिस व्यक्ति के पास सामान गिरवी रखा गया, उसे भी आरोपी बनाया गया है। चोरों ने चुराए गए पैसों से नए कपड़े खरीदे और एक चोरी किया हुआ वीडियो गेम भी खेल रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *