कोरबा में NH-130 पर ट्रेलर ने शिक्षक को रौंदा, मौत:परीक्षा पेपर जमा करने स्कूल जाते वक्त हुआ हादसा, सड़क पर सिर टकराने से गई जान

छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 130) पर बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम लमना में ट्रेलर की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय समारसय खैरवार के रूप में हुई है। वह नवापारा विद्यालय से परीक्षा कराकर हाईस्कूल में पेपर जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक का सिर सड़क से टकरा गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोड़ी-उपरोड़ा भेज दिया है। बांगो थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। शिक्षक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि एनएच पर भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *