भोपाल के आचार्य श्रीराम मार्ग, नर्मदा पुरम रोड स्थित कोरलबुड कॉलोनी में शुक्रवार को गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा का आयोजन हुआ। यह यात्रा अखिल विश्व गायत्री परिवार के मातृ शक्ति श्रद्धा संवर्धन शताब्दी वर्ष 2024 से 2026 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य गायत्री परिवार के संदेशों को नगर-नगर, गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है। कलश यात्रा के बाद धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। 14 दिसंबर की सुबह से पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ व शाम को विशाल दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 15 दिसंबर को पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी और विभिन्न संस्कारों का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ कर्मकांड महिला मंडल की टोली मधु श्रीवास्तव दीदी और राजश्री चोरिया दीदी के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।


