कोरल वुड्स कॉलोनी में पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ:विद्यारंभ, गुरु दीक्षा और पुंसवन संस्कार के साथ महिला आचार्य ने कराई पूर्णाहूति

आचार्य श्रीराम मार्ग स्थित कोरल वुड्स कॉलोनी में 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित पंच कुंडीय गायत्री हवन का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस विशेष हवन का संचालन यज्ञ कर्मकांड महिला मंडल की टोली ने किया, जिसमें मधु श्रीवास्तव, लेखक चौहान और रमा देशमुख ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हवन के अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ विद्यारंभ संस्कार, गुरु दीक्षा संस्कार और पुंसवन संस्कार संपन्न हुए। इस आयोजन में कोरल वुड्स कॉलोनी के भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गायत्री हवन का लाभ उठाया। इस विशेष अवसर पर 9 दीक्षा संस्कार, 7 विद्यारंभ संस्कार, 4 गर्भ संस्कार और 1 विवाह दिवस संस्कार सम्पन्न हुआ। हवन का यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक जागरूकता का सशक्त माध्यम बना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *