कोरिया जिला न्यायालय में कानूनी सलाहकार पदों का इंटरव्यू:9 मार्च को डिप्टी चीफ और असिस्टेंट लीगल एड काउंसिल का साक्षात्कार, मूल दस्तावेज लाना जरूरी

कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कानूनी सलाहकार पदों के लिए साक्षात्कार होने जा रहा है। एल.ए.डी.सी.एस. योजना के तहत डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल और असिस्टेंट लीगल एड काउंसिल के संविदा पदों के लिए यह इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। 9 मार्च 2025 रविवार के दिन साक्षात्कार होगा। यह जिला एवं सत्र न्यायालय, बैकुंठपुर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे साक्षात्कार के लिए निर्धारित समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। सभी मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य उम्मीदवारों को अपने साथ प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र और सभी मूल दस्तावेज लाने होंगे। प्रवेश पत्र जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/korea से डाउनलोड किए जा सकते हैं। नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अमृता दिनेश मिश्र ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *