कोरिया जिला पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा:10 में से 5 सीटें जीतीं, विधायक भैयालाल राजवाड़े की बेटी-बहू भी विजयी

कोरिया जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिला पंचायत की कुल 10 सीटों में से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने 5 सीटें जीतीं। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को 2 सीटें मिलीं और 2 निर्दलीय विजयी हुए। इस चुनाव में बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े के परिवार का प्रभाव स्पष्ट दिखा। उनकी पुत्रवधु वंदना राजवाड़े और बेटी गीता राजवाड़े दोनों ने जीत हासिल की। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पार्टी संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ। चुनाव प्रचार से दूर रहे कांग्रेस नेता दूसरी ओर, कांग्रेस की स्थिति कमजोर रही। जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता समेत वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार से दूर रहे। पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव और महंत दंपती जैसे प्रवासी नेताओं ने भी चुनाव में रुचि नहीं दिखाई। आंतरिक कलह के कारण कांग्रेस ने कई जनपद सदस्य प्रत्याशियों की सूची तक जारी नहीं की। चुनाव में बड़े उलटफेर हुए। कांग्रेस के दिग्गज नेता वेदांती तिवारी और बिहारी लाल राजवाड़े को हार का सामना करना पड़ा। क्षेत्र क्रमांक 4 से भाजपा के जिला महामंत्री विनोद साहू तीसरे स्थान पर रहे। यहां भाजपा के बागी राजेश साहू ने कांग्रेस समर्थित बिहारी लाल राजवाड़े को पराजित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *