कोरिया नीर शुरू, लोगों को राहत

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ नगर के वार्ड क्र. 22 सेंट्रल हॉस्पिटल के सामने स्थित वर्षों से बंद पड़े कोरिया नीर के शुरू होने से गर्मी के मौसम में वार्डवासियों सहित हॉस्पिटल आने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि सेंट्रल हॉस्पिटल के सामने स्थित कोरिया नीर वाटर प्लांट स्थापना के कई वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सका था। समय-समय पर इसे शुरू करने की मांग की जाती रही, लेकिन कोई न कोई कमी बताकर जिम्मेदार इसे शुरू करने से बचते रहे। आखिरकार वार्ड क्र. 22 के पार्षद स्वप्निल सिन्हा ने इसे आरंभ कराने अपनी ओर से प्रयास किए और वे उसमें सफल हुए। पार्षद ने नपा सीएमओ को 19 फरवरी 2025 को पत्र लिखकर बंद पड़े कोरिया नीर को शुरू करने की मांग की थी। पार्षद ने अपने पत्र में कहा था कि सेंट्रल हॉस्पिटल के सामने स्थापित कोरिया नीर कई वर्षों से बंद पड़ा है। हॉस्पिटल के सामने स्थापित होने की वजह से यहां निरंतर दूर-दराज से भी लोगों का आवागमन बना रहता है। साथ ही ग्रीष्म ऋतु की वजह से भी वार्ड में पानी की समस्या बनी रहती है। पार्षद की मांग को गंभीरता से लेते हुए नपा प्रशासन द्वारा वर्षों से बंद पड़े कोरिया नीर को शुरू कर लोगों को राहत प्रदान की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *