कोरिया महोत्सव: आशना के कथक ने बांधा समां

बैकुंठपुर | कोरिया महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार की शाम शासकीय रामानुज आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वातावरण उत्सवमयी हो गया। दर्शक उपस्थिति और तालियों की गूंज ने संध्या को और भी रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पंथी नृत्य से हुई। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्कृष्ट तालमेल के साथ प्रस्तुति दी, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शैला नृत्य ने ढोल-मांदर की थाप पर लोक संस्कृति की जीवंत झलक दिखाई। शास्त्रीय प्रस्तुतियों में रायपुर की कथक नृत्यांगना आशना दिल्लीवार ने अपनी भाव-भंगिमा और सटीक पद संचालन से दर्शकों का मन मोह लिया। बिलासपुर की आंचल पाण्डेय ने ओडिसी नृत्य में लय, ताल और अभिव्यक्ति का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया। दर्शकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया। लोक परंपरा और शास्त्रीय सौंदर्य का यह संगम कोरिया महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *