कोर्ट के कर्मचारी को जमीन में लेटाकर लात-घुसों से मारा,VIDEO:गरियाबंद न्यायालय के फैसले के खिलाफ थे; मोबाइल और बैग छीनकर दस्तावेज फाड़े

गरियाबंद जिले में कोर्ट के कर्मचारी को जमीन में लेटाकर परिवार वालों ने पीट दिया। ग्राम मूढगेलमाल माहुलपारा में न्यायालय के आदेश पर रामराव सोलंके जमीन का कब्जा दिलाने गए थे। तभी 8 से 10 लोगों ने उनसे मारपीट की। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना थाना अमलीपदर क्षेत्र की है। 2 परिवार के बीच जमीन विवाद का मामला था। यादव परिवार ने किसी दूसरे की जमीन पर कब्जा जमा रखा था। कोर्ट का फैसला इनके पक्ष में नहीं आया। इसलिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित रामराव ने बताया कि मारपीट के दौरान उनसे गाली गलौज भी हुई है और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है और मोबाइल-बैग छीनकर दस्तावेज भी फाड़ दिए। कोर्ट के फैसले पर आपत्ति जताई 24 अप्रैल को कोर्ट आदेशिका वाहक रामराव सोलंके के न्यायालयी कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। जहां वे यादव परिवार को कब्जा हटाने के लिए कह रहे तभी उन्होंने आपत्ति जताई और मारपीट शुरू कर दी। हमले में कर्मी के हाथ-पैर और सिर पर चोटें आईं है। हमला करने वाले सभी एक ही परिवार के है। आरोपी कोर्ट के फैसले के खिलाफ थे इसलिए उन्होंने हमला किया। 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पीड़ित ने थाना अमलीपदर में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के समय राजस्व विभाग के अधिकारी, कोटवार, पटवारी और ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया। थाना प्रभारी फैजुल शाह के मुताबिक, 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 221, 121(1), 132, 296, 351(2), और 191(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इन आरोपियों में 3 महिला और 3 पुरुष है। मेघनाथ यादव, दिलेश्वरी यादव, चुलेश्वर यादव, चयमनी यादव, गौमनी यादव और खमय बाई यादव शामिल है। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… कॉन्स्टेबल को लाठी-रॉड से पीटा, सिर फटा,VIDEO:बिलासपुर में स्कूटी सवार बदमाशों ने टक्कर मारी, शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट की छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कुछ बदमाशों ने एक कॉन्स्टेबल पर बीच सड़क लाठी और रॉड से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में आरक्षक सतीश कुमार लोधी का सिर फट गया, वह खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *