कोर्ट परिसर में भिड़ गईं देवरानी-जेठानी, VIDEO:रायगढ़ में बच्ची को साथ ले जाने खींचने लगी मां, रोती रही मासूम; चल रहा तलाक का केस

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कोर्ट परिसर में देवरानी-जेठानी आपस में भिड़ गई। दोनों बच्ची को अपने साथ ले जाने के लिए खींचने लगी। न्यायालय के आदेश के बाद बच्ची को उसकी मां (देवरानी) से मिलाने लाया गया था। लेकिन बच्ची को उसकी मां जबरन अपने साथ ले जाने लगी। जेठानी ने रोका तो देवरानी ने मारपीट कर शुरू कर दी। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम विश्वनाथ पाली निवासी सुबोध प्रधान पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी सावित्री प्रधान से 4 साल से अलग रह रहा है। दोनों के तलाक का प्रकरण करीब एक साल से कुटुम्ब न्यायालय में चल रहा है। सुबोध की बेटी की उम्र 10 साल है। वह अपने पिता के पास ही रहती है और न्यायालय के आदेश पर उसका पालन पोषण पिता सुबोध प्रधान कर रहा है। कोर्ट परिसर में हंगामा- न्यायालय के आदेश पर सोमवार को उसकी मां सावित्री प्रधान से न्यायालय में मिलाना था। जहां सुबोध प्रधान, उसकी भाभी सरस्वती प्रधान और बड़ा भाई सुदामा प्रधान के साथ बच्ची को लेकर सावित्री प्रधान से मिलाने के लिए न्यायालय पहुंचे। बच्ची का हाथ पकड़कर खींचने लगी सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सभी बच्ची को उसकी मां के साथ मिलाकर घर वापसी के लिए निकल रहे थे। अचानक सावित्री अपनी बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए उसे हाथ पकड़कर खींचने लगी। जिससे सावित्री और सरस्वती के बीच झूमाझटकी हो गई। झूमाझटकी और मारपीट से आई चोट इससे सरस्वती प्रधान का मंगलसूत्र भी टूटकर गिर गया। हाथ और गले के पास चोट भी लगी। इस दौरान कई लोगों ने मोबाइल पर महिलाओं के बीच हो रही झूमाझटकी का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। थाना में दी गई सूचना इस दौरान बच्ची अपनी मां के साथ नहीं जाने के लिए रोते भी रही। काफी देर तक हंगामा होते रहा। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ, तो सरस्वती ने घटना की जानकारी चक्रधर नगर थाना में दी। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। मां के पास नहीं जाना चाहती बच्ची इस संबंध में वकील राजीव कालिया ने बताया कि मामला कुटुम्ब न्यायालय में चल रहा है। बच्ची को मिलाने के लिए लाया गया था। तभी एकाएक उसकी मां उग्र हो गई और बच्ची को जबरन ले जाना चाहती थी। जबकि बच्ची मां के पास नहीं रहना चाहती। उसने बच्ची की बड़ी मां के साथ मारपीट भी की। मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ………………………. ये खबर भी पढ़ें… सड़क किनारे गर्भवती की डिलीवरी…VIDEO: रायगढ़ में ऑटो से अस्पताल जा रहे थे, रास्ते में उठा दर्द, सास और पति ने कराया प्रसव छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गर्भवती महिला ने ज्यादा दर्द उठने पर सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया है। महिला की सास और पति ने ही डिलीवरी कराई। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। डिलीवरी का लाइव वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *