कोलंबिया- राष्ट्रपति उम्मीदवार को नाबालिग ने सिर में गोली मारी:सर्जरी का पहला फेज पूरा; अगले कुछ घंटे अहम; चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। द गार्डियन के मुताबिक पहले फेज की सर्जरी की पूरी हो गई है। हालत नाजुक बनी हुई है, अगले कुछ घंटे बेहद अहम हैं। घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम की है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक उरीबे को तीन गोलियां लगी है, इनमें से एक गोली के उनके सिर में लगने की खबर है। उरीबे राजधानी बोगोटा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। कोलंबिया में 2026 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। मिगुएल उरीबे राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। 39 वर्षीय उरीबे विपक्षी सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं। पार्टी ने बयान जारी कर बताया कि उरीबे को संबोधन के दौरान हमलावर ने पीठ में गोली मारी। बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने बताया कि यह हमला शहर के फोंतिबोन इलाके में हुआ। उरीबे की हालत को देखते हुए पूरे शहर के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है पुलिस ने 15 साल के आरोपी हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उरीबे पर हमले से जुड़ी तस्वीरें…… 34 साल पहले इसी शहर में उरीबे की पत्रकार मां मारी गई थीं उरीबे कोलंबिया की मशहूर पत्रकार डायना टर्बे के बेटे हैं। डायना को 1991 में ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार के मेडेलिन कार्टेल ने बोगोटा में अगवा कर लिया था। डायना उस दौर की एक बड़ी पत्रकार थीं, जो ड्रग तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार लिख रही थीं। बचाव अभियान के दौरान उनकी जान चली गई थी। मिगुएल पूर्व राष्ट्रपति जूलियो सीजर के पोते हैं मिगुएल उरीबे का रिश्ता बचपन से राजनीति से रहा है। वे पूर्व राष्ट्रपति जूलियो सीजर टर्बे के पोते हैं। जूलियो सीजर टर्बे 1978 से 1982 तक कोलंबिया के 25वें राष्ट्रपति रहे। वह कोलंबियाई लिबरल पार्टी के एक प्रमुख नेता थे। उनकी राजनीतिक विचारधारा लिबरल थी और वे सामाजिक सुधारों के पक्षधर थे, लेकिन उनकी रुढ़िगत नीतियों ने उन्हें विवादास्पद बनाया। पिछले साल डोनाल्ड ट्रम्प पर हुआ था जानलेवा हमला अमेरिका में पिछले साल 13 जुलाई को तत्कालीन राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पर पेंसिलवेनिया के बटलर शहर में एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। उस दौरान एक 20 साल के हमलावर ने 400 फीट दूर से 8 राउंड फायर किए थे।। इनमें से एक गोली ट्रम्प के दाहिने कान को चीरते हुए निकल गई थी। ट्रम्प का चेहरा खून से सन गया था। आरोपी को सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने मौके पर ही ढेर कर दिया था। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की साल 2022 में गोली मारकर हत्या हुई थी इससे पहले जुलाई 2022 में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग की। दो गोलियां लगने के फौरन बाद आबे गिर पड़े। उन्हें हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां 6 घंटे बाद उनकी मौत हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *