कोलकाता-जयनगर ट्रेन में महिला से लूटपाट:चेन पुलिंग कर भागे बेगूसराय के दो बदमाश गिरफ्तार, 10 हजार रुपए और मोबाइल लूटा था

कोलकाता से जयनगर जा रही ट्रेन संख्या 13135 में एक महिला यात्री से लूटपाट की घटना सामने आई है। सालानपुर आरओबी के पास बदमाशों ने ट्रेन की चेन खींचकर महिला का पर्स छीन लिया। पर्स में 10,400 रुपए और एक मोबाइल फोन था। महिला अपने बेटे एमडी अजहर के साथ कोच नंबर बी-4 में बर्थ नंबर 42 और 43 पर यात्रा कर रही थी। एक यात्री शेख तबरेज ने 139 हेल्पलाइन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीतारामपुर के आरपीएफ और जीआरपी की टीम एक्टिव हो गई। सीतारामपुर के पास उतरे थे अपराधी जांच में पता चला कि बदमाश सीतारामपुर लिंक केबिन के पास उतर गए थे। इंस्पेक्टर एके सिंह, एसआई नरेंद्र कुमार और एसआई बंटी की टीम ने लिंक केबिन के पास के जंगल में तलाशी ली। दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के शंभू शाह (32) और सूरज कुमार (26) के रूप में हुई है। आसनसोल जीआरपीएस ने आरोपियों के खिलाफ केस नंबर 45/25 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *