कोलता समाज बोला- छात्राओं के लिए छात्रावास बनवाएं

रायगढ़ | मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा सर्किट हाउस रायगढ़ में सभी समाज के प्रतिनिधियों के साथ सौजन्य भेंट और रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कोलता समाज के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। भेंट मुलाकात के दौरान माननीय ओ.पी. चौधरी, वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, भी उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ कोलता समाज के जिला अध्यक्ष ललित साहा ने अन्य डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए शासकीय छात्रावास की मांग प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ने इसे उचित मांग मानते हुए समाधान का आश्वासन दिया। भेंट मुलाकात में ललित साहा के साथ समाज के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें विलिस गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), कार्तिकेश्वर भोई (कोषाध्यक्ष), सफेद गुप्ता और अन्य सदस्य शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *