कोल्ड ड्रिंक देने में देरी पर कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा:दुकानदार पहले ताश खेलता रहा, पहले सामाने लेने को लेकर दो ग्राहकों में झगड़ा

खैरथल थाना क्षेत्र के गांव दौलतनगर माजरा में किराने की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक देने में थोड़ी देरी करने पर दो ग्राहकों में झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में एक ग्राहक के परिवार के अन्य लोगों ने आकर दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे व्यक्ति को गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल अलवर में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार दौलतनगर माजरा निवासी कालूराम मेघवाल गांव की एक किराना दुकान पर सामान खरीदने गया था। उसी दौरान वहां पहले से मौजूद आकाश यादव ने दुकानदार से कोल्ड ड्रिंक मांगी, लेकिन दुकानदार ताश खेलने में व्यस्त रहा। कोल्ड ड्रिंक देर से देने पर आकाश नाराज हो गया। वह वहां खड़े कालूराम ने पहले अपना सामान उठा लिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
मामला बढ़ने पर आकाश यादव अपने परिवार के सदस्यों को बुलाकर कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और कालूराम पर हमला कर दिया। हमले में कालूराम के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *