भास्कर न्यूज | नोवामुंडी पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने शुक्रवार को नोवामुंडी थाने प्रांगण स्थित इंस्पेक्टर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।नोवामुंडी में डीआईजी आने की खबर मिलते ही नोवामुंडी थाने के पुलिस पदाधिकारी पहले से ही काफी सक्रिय नजर आ रहे थे।डीआईजी के थाने प्रांगण में प्रवेश करते ही उन्हें सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।उसके बाद इंस्पेक्टर कार्यालय में प्रवेश किये।इंस्पेक्टर कार्यालय में दोपहर बारह बजे से चले निरीक्षण कार्यक्रम अपरान्ह चार बजे तक चला।निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था,सुरक् षा व चौकसी,दस्तावेजों का रख-रखाव,पुलिस स्टेशन की स्थिति,महिला व साइबर सुरक्षा,अपराध नियंत्रण,टेक्नोलॉजी का उपयोग और थाने से संबंधित विभिन्न रिकार्ड्स की जांच की गई।उन्होंने पुलिसकर्मियों को आगामी त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता,साफ-सफाई,लंब ित मामलों के शीघ्र निस्तारण करने और जनता के साथ बेहतर व्यवहार के निर्देश दिए।इंस्पेक्टर वासुदेव मुंडा से भी पूछताछ कर उनसे वस्तुस्थिति से अवगत हुए।पुलिस पदाधिकारियों से पूछताछ करने पर बताया कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थानों में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी,पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाना है।


