कोल इंडिया के पूर्व चेयरमैन गोपाल सिंह को पत्नीशोक

कोल इंडिया के पूर्व चेयरमैन, बीसीसीएल व सीसीएल के सीएमडी रहे गोपाल सिंह की प|ी प्रमिला सिंह का नईदिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में बुधवार को निधन हा़े गया। वह 64 वर्ष की थीं। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। प्रमिला सिंह एक धर्मपरायण व सामाजिक महिला थीं। उन्होंने गरीब बच्चों के लिए रांची में कायाकल्प प्ले स्कूल भी खोला था, जिसकी वह पहली प्रिंसिपल थीं। इसकी जानकारी देते हुए गोपाल सिंह ने बताया कि प|ी का अंतिम संस्कार दामोदर नदी के किनारे मोहनबनी घाट पर शुक्रवार को किया जाएगा। इसके पहले गुरुवार को पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से रांची लाया जाएगा। दूसरे दिन सड़क मार्ग से धनबाद सीधे मोहनबनी घाट पहुंचेगा, जहां अंतिम संस्कार होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *