कोल कारोबारी के ठिकानों पर IT की दबिश:बिलासपुर में फिल ग्रुप के घर-ऑफिस में रेड;महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार को आयकर विभाग (IT) की टीम ने कोल कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फिल ग्रुप के ठिकानों पर रेड मारी है। जानकारी के मुताबिक टीम ऑफिस, फैक्ट्री और घर समेत अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ पहुंची है। बताया जा रहा है कि टीम SIR (सर्वे/इंस्पेक्शन रिपोर्ट) की सर्वे टीम बनकर कार्रवाई कर रही है। टीम की गाड़ियों में SIR के स्टीकर भी लगे हुए हैं। फिलहाल, टीम श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय और रामा वर्ल्ड स्थित निवास में जांच और दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। कार्रवाई के दौरान टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। आयकर विभाग की छापेमारी से कोल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, कार्रवाई जारी है। बता दें कि फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा हैं। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *