भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह सदर प्रखंड के कोवाड़ मोड़ पर जरेडा द्वारा लगाया गया सोलर हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट बीते तीन महीनों से हर दिन शाम करीब 7 बजे ही बंद हो जा रहा है। जबकि इस हाई मास्ट पोल पर चार हाई-हैलोजन एलईडी लाइटें लगी हैं, जिनमें से एक लाइट पहले से ही खराब पड़ी हुई है। तीन माह पूर्व तक यह लाइट पूरी रात जलती थी, जिससे चौराहे पर हर समय पर्याप्त रोशनी रहती थी। लेकिन बीते तीन महीनों से शाम होते ही लाइट के बुझ जाने से दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि हाई मास्ट लाइट लगने के बाद कोवाड़ चौक शाम ढलते ही गुलजार हो जाता था। इस चौराहे से बिरनी के भरकट्ठा क्षेत्र एवं जमुआ प्रखंड की कई पंचायतों के लोगों का गिरिडीह शहर के लिए आवागमन होता है। ऐसे में लाइट की सुविधा से लोगों को काफी राहत मिली थी, लेकिन अब तीन महीने से फिर से अंधेरे की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में जरेडा द्वारा लगाया गया यह हाई मास्ट लाइट फिलहाल बेकार साबित हो रहा है। सड़क अतिक्रमण मुक्त रखें पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता जरेडा के कार्यपालक अभियंता अिखलेश गौतम ने कहा कि लाईट के खराब होने की जानकारी नहंी थी, जल्द ही इसे मरम्मत कर दिया जाएगा। ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके। अगर आप भी बताना चाहते हैं जनहित के किसी मुद्दे या समस्या के बारे में… तो उससे जुड़ी डिटेल और फोटो-वीडियो अपने नाम पते के साथ हमें पर वॉट्सएप कीजिए। कोवाड़ मोड़ निवासी परमेश्वर वर्मा, अनुज कुमार वर्मा, युगल किशोर महतो, राम किशोर ठाकुर, महेश वर्मा, रामदेव वर्मा एवं नरेश यादव ने बताया कि हाई मास्ट लाइट से चौक के दुकानदारों और सड़क से गुजरने वाले लोगों की परेशानी काफी हद तक दूर हो गई थी और अंधेरे से निजात मिली थी। लेकिन पिछले तीन महीनों से लाइट खराब पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना किसे दी जाए, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। हाई मास्ट लाइट पोल पर किसी भी जिम्मेदार विभाग या अधिकारी का संपर्क नंबर अंकित नहीं है, जिस कारण वे शिकायत भी नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रखंड एवं जिला प्रशासन से इस समस्या पर संज्ञान लेने की मांग की है, ताकि लाइट की मरम्मत कराकर लोगों को इसका लाभ मिल सके।


