कोविड के संक्रमण की आशंका, बना रहे रिजर्व वार्ड

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव देश में कोविड 19 के मामले फिर सामने आ रहे हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को फिर अलर्ट रखा गया है। हास्पिटल में सभी व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। संक्रमित मरीजों के लिए रिजर्व वार्ड भी तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश जारी किया। उन्होंने विभाग को हाई अलर्ट पर रहने कहा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, निजी हॉस्पिटल और जिला अस्पताल में तैयारी तेज करने कहा। ताकि संक्रमण की स्थिति में मरीजों को त्वरित उपचार मिल सके। इसके अलावा के उपचार संबंधी जरुरी संसाधन की पर्याप्त व्यवस्था करने कहा। हॉस्पिटल में आईसीयू, ऑक्सीजन बिस्तर, वेंटिलेटर की व्यवस्था व आईएचआईपी पोर्टल पर नियमित रिपोर्टिंग करने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कहा गया है। कलेक्टर ने सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित नागरिकों को नजदीकी सरकारी हॉस्पिटल्स में पहुंचकर उपचार कराने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा है कि कोविड के लक्षणों को नजरअंदाज ना करें, जांच कराएं। गंभीर बीमारी से ग्रसित लोग मास्क का उपयोग करें स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को कोविड संक्रमण के बचने के लिए सलाह जारी की है। विभाग ने सर्दी, खांसी, बुखार वाले व्यक्ति व अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को मास्क का उपयोग करने की अपील की है। इसके अलावा अनावश्यक भीड़भाड़ की जगह पर जाने से बचने और इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों में जाने की अपील की है। इसके अलावा सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण वाले मरीज के घरों को हवादार रखने की अपील की गई है। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने कहा है। लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराने कहा है। इस्तेमाल नहीं होने से जर्जर हो रहा ऑक्सीजन प्लांट कोविड 19 के दौर में मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापित किया गया था। तब इन प्लांट से मरीजों को बड़ी मदद मिली। लेकिन कोविड के मामले खत्म होने के बाद प्लांट का उपयोग भी कम हो गया। कुछ तकनीकी दिक्कत आने लगी वहीं प्लांट के रख-रखाव के लिए एक्सपर्ट कर्मचारी की भी तैनाती नहीं हो सकी। जिसके चलते प्लांट बंद पड़ गया है। वहीं कई पार्ट्स भी खराब होने की जानकारी सामने आई है। जिसमें सुधार की ज़रुरत है। इसे लेकर के सक्रियता बढ़ान पर जोर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *