कोसरिया समाज का होली मिलन 25 को

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव लाल बहादुर नगर सर्किल कोसरिया यादव समाज द्वारा 13 वां सम्मान समारोह का आयोजन 25 मार्च को किया जा रहा है। इस दौरान समाज का होली मिलन व आदर्श विवाह का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम ग्राम ठाकुरटोला में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद राम यादव ने बताया कि 25 मार्च की सुबह 10 बजे पूजा अर्चना, ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। सुबह 11 बजे अतिथियों का सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता जिला कोसरिया समाज के अध्यक्ष मन्ना यादव करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *